सहारा निवेशकों को भुगतान पाने के लिए करना होगा इंतजार
साथियों भारत देश के करोड़ों निवेशक अपनी गाडी कमाई सहारा इंडिया परिवार के कई योजनाओं में निवेश किया है जिन का भुगतान प्राप्त नहीं हो पा रहा है भुगतान पाने के लिए निवेशक दर दर भटक रहे हैं निवेशकों को मात्र एक ही उम्मीद बची थी माननीय सुप्रीम कोर्ट लेकिन माननीय सुप्रीम कोर्ट में भी प्रकरण लिस्ट नहीं हो पा रहा है और 17.12.2022 से 31.12.2022 तक विंटर अवकाश होने जा रहा है अर्थात अब 2022 में निवेशकों का भुगतान होना संभव नही है।
सरकार कुछ भी प्रयास नहीं कर रही है जबकि लोकसभा में और राज्यसभा में कई सांसदों के द्वारा इस गंभीर समस्याओं पर कई बार सवाल उठाए गए लेकिन फिर भी सरकार अपने कानों में रुई डाल के बैठी हुई है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं जिससे लगता है कि निकट भविष्य में भुगतान होना संभव नही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें