नोटबंदी पर सरकार का फैसला सही, सुप्रीम कोर्ट

केंद्र सरकार ने 8 नवंबर 2016 को अचानक देश में नोटबंदी लागू की थी. इसके तहत 1000 और 500 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था. इस फैसले के बाद पूरे देश को नोट बदलवाने के लिए लाइनों में लगना पड़ा था. नोटबंदी के फैसले के खिलाफ 58 याचिकाएं दाखिल की गई थीं, जिस पर 2 जनवरी यानी आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार 02 जनवरी को बड़ा फैसला सुनाया केंद्र सरकार के 2016 में 1000 रुपये और 500 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले को बरकरार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार की नोटबंदी को चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया. जस्टिस अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने कहा कि आर्थिक फैसलों को बदला नहीं जा सकता.

इससे पहले जस्टिस अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने पांच दिन की बहस के बाद 7 दिसंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. फैसला सुनाने वाली बेंच में जस्टिस अब्दुल नजीर, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस  ए.एस. बोपन्ना, जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यन, और जस्टिस बी.वी. नागरत्ना शामिल रहे. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

2025 में वाद पत्र कैसे तैयार करें(How to Draft a Plaint in 2025)

समझौता डिक्री पर पंजीकरण और स्टाम्प शुल्क: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय"

सुप्रीम कोर्ट का लैंडमार्क जजमेंट: समय सीमा वर्जित वाद सुनवाई योग्य नहीं